धनबाद, दिसम्बर 5 -- सिंदरी। भाकपा माले के रोहड़ाबांध शाखा के सचिव जितेंद्र शर्मा के पिता भगवान शर्मा (70) का निधन गुरुवार की सुबह एसएनएमएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो तीन विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, सुरेश प्रसाद, विमल कुमार, बिरंची महतो, सहदेव सिंह रवानी, महेंद्र पांडेय, आदित्य दुबे, राजनाथ शर्मा, अरुण कुमार सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी, राजीव मुखर्जी, अनील सिंह, प्रशांत दुबे, रविन्द्र प्रसाद, पवन शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...