गिरडीह, अप्रैल 14 -- देवरी। देवरी प्रखंड भाकपा माले के सदस्यों की अगुवाई में रविवार को तिलकडीह पंचायत लोकल कमेटी के सदस्यों द्वारा चौकी गांव में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के दिनेश मुर्मू, जीवलाल राणा व विकास मुर्मू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। पार्टी पर्यवेक्षक कैलाश पंडित, जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी एवं प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी की उपस्थिति में लोकल कमेटी के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन तुरी को सचिव के पद पर चयन किया गया। बाद में पर्यवेक्षक की देख-रेख में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें पुनः सर्वसम्मति से दूसरी बार दिनेश मुर्मू को सचिव एवं सह सचिव मनोज तुरी को चुना गया। मौके पर मुख्य अतिथि उस्मान अंसारी ने कहा कि आज हम लोग लोकल कमेटी सम्मेलन कर रहे हैं। इसका मकसद है संगठन को मजबूत कर...