रामगढ़, जून 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले प्रखंड कमेटी सदस्यों ने शनिवार को 25 सूत्री मांगों को लेकर डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया से वार्ता किया। भाकपा माले सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों ने कमीशनखोरी पर रोक लगाने, मनरेगा मजदूरों को साल में न्यून्तम 200 दिन रोजगार और 600 रुपए मजदूरी देने, जाति, आय, आवसीय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की पक्रिया सरल करते हुए बगैर लेन देन निर्गत करने, जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालकों के अनाज कटौती पर रोक लगाने, किसानों को समय पर उन्नत किस्म के खाद बीज उपलब्ध कराने, किसानों के जोत आबाद वाले जमीन को जांच कर किसानों के नाम बंदोबस्त करने आदि 25 सूत्री मांग पत्र पर वार्ता हुई। पार्टी नेताओं ने कहा वार्ता में प्रखंड विकास पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.