कोडरमा, नवम्बर 6 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले प्रखंड कमेटी जयनगर की बैठक गुरुवार को सतडीहा में प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन शंभूनाथ वर्मा ने किया। बैठक में आगामी 11 नवंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष आयोजित होने वाले धरना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाकर आम जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा जन गोलबंदी को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि धरना कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। बैठक में खरियोडिह पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, माले नेता मो. इब्राहिम, एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, जेनरल मजदूर यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, चांद अख्तर, रामचंद्र साव, सलीम अंसारी, असगर अंसारी, हकीम खान, इस्लाम अंसारी, दुलारचंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.