पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की जिला कमेटी की बैठक वल्लभनगर कालोनी स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमे वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और सांगठनिक विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में भाकपा माले जिला सचिव ने बताया कि बैठक में उप्र राज्य सचिव एवं पार्टी के केन्द्रीय कमेटी सदस्य सुधाकर यादव एवं उप्र राज्य कमेटी सदस्या जीरा भारती की उप्र के मिर्जापुर में की गई गिरफ्तारी की कड़ी भर्त्सना की गई और पार्टी उनकी तत्काल रिहाई की मांग करती है। बताया कि कल दिन में करीब 3.30 बजे दोनों साथियों को चुनार के अदलहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिना कोई कारण बताये एवं बगैर कोई वारंट दिखाये गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस कारण या किस मामले में ले जाया जा रहा है। यह भी नहीं बताया गया कि इन नेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.