गिरडीह, फरवरी 8 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां पंचायत सचिवालय के सभागर में रविवार को भाकपा माले गावां एवं तिसरी दोनों प्रखंडों की कमेटी के सदस्यों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव तथा भाकपा माले के जिला सचिव कॉ अशोक पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने की, जबकि संचालन मुन्ना राणा ने किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए सदस्यता नवीकरण, नए सदस्यों की भर्ती एवं रिन्यूअल अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई। साथ ही मनरेगा, यूजीसी तथा चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के खिलाफ 12 फरवरी को आयोजित देशव्यापी भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मजदूरों के साथ विश्वासघात कर रही है मोदी सरकार-राजकुमार यादवबैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुम...