गिरडीह, जनवरी 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। कॉ महेंद्र सिंह के शहादत दिवस को लेकर 16 जनवरी को बगोदर चलने के आह्वान के साथ भाकपा (माले) जमुआ प्रखंड कमेटी की ओर से सोमवार को झंडा मार्च निकाला गया। झंडा मार्च के दौरान 16 जनवरी को बगोदर चलो कॉ. महेंद्र सिंह को लाल सलाम कॉ. महेंद्र सिंह के अरमानों को मजिल तक पहुंचाएंगे तथा महेंद्र सिंह तुम जिंदा हो खेतों और खलिहानों में, जनता के अरमानों में जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। मार्च के माध्यम से जमुआ के नागरिकों से 16 जनवरी को बगोदर पहुंचकर शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि कॉ. महेंद्र सिंह ने शोषित-पीड़ित जनता, किसानों-मजदूरों और वंचित तबकों के हक के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। झंडा मार्च में राज्य कमेटी के साथी सह ऐपवा नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.