चंदौली, जुलाई 15 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले की ओर से 23 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। माले पदाधिकारियों ने चेताया कि जबतक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील कर्मियों की मनमानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर भाकपा माले के पदाधिकारी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है। इसके बाद भी एक दिन भी तहसील प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा तक नहीं किया। भाकपा माले ने आरोप लगाया कि सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान बीते कई दिनों से जलमग्न है। धानापुर में कई किसानों जमीन में भारी हेराफेरी किया गया है। अंश निर्धारण की समस्या को लेकर किसान चक्कर काट रहे है। राजस्व...