आरा, दिसम्बर 16 -- आरा, निज प्रतिनिधि। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में पिछले दिनों फेरीवाले मोहम्मद अतहर हुसैन की मॉब लिंचिंग के खिलाफ भाकपा माले और इंसाफ मंच की ओर से विरोध दिवस मनाया गया। राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत आरा में पार्टी कार्यालय श्रीटोला से मार्च निकाल कर बस स्टैंड में सभा आयोजित किया गया। सभा को इंसाफ मंच राज्य सचिव व आरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी, ऐपवा भोजपुर जिला सचिव इंदु सिंह कई वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन आइसा जिला सचिव विकास कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य राजनाथ जी ने की। मौके पर भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय के, राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा, नगर सचिव सुधीर सिंह, आइसा राज्य सचिव शबीर कुमार, संगीता सिंह, रौशन कुशवाहा, कलावती जी, मिल्टन जी, राजेंद...