बोकारो, फरवरी 1 -- तीन माह से जिला के महुआटांड व जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का रात जंगली हाथियों के कारण दहशत में गुजर रहा है। हाथियों ने पिछले तीन माह में आठ ग्रामीणों की हत्या कर दिया है। आतंक के साए में रात गुजर रहे ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव व झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे से उनके चास स्थित कार्यालय में मिला और हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र की दहशतपूर्ण स्थिति से अवगत कराया। श्री महमूद ने बतलाया ग्रामीणों का रात का समय आसमान के निचे मकान के छत पर कट रहा है। जिनका खपड़ैल मकान है वे दूसरों के छातो पर रहने के लिए वाध्य हैं। वन प्रमंडल पदाधिकारी को दिए गए स्मारपत्र में श्री महमूद ने उल्लेख किया कि पिछले 2 साल से इलाका में हाथियों का आ...