पलामू, अक्टूबर 13 -- मेदिनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की रांची में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पलामू का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी एवं जितेंद्र सिंह ने समस्याओं को रखा। रामस्वरूप पासवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे। पलामू जिला सचिव ने जिला में व्याप्त जन समस्याओं को विस्तृत रूप से रखा और कहा कि भ्रष्टाचार कतई कम नहीं हो रहा है। साइकिल एवं मोटरसाइकिल से बालू ढोने वाले मजदूरों से भी पुलिस पैसा उगाही कर रही है। तालाबों का सौंदर्यकरण एवं गहरीकरण के नाम पर लूट हुई है। संगठन को मजबूत कर व जनसमस्याओं के निदान के लिए 30 नवंबर से पदयात्रा करने का निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...