गया, दिसम्बर 26 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को गया जिला कार्यालय स्थित कामरेड मणिभूषण भवन में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री कामरेड सीताराम शर्मा द्वारा पार्टी ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाकपा की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी और तब से पार्टी ने देश में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन, श्रमिक-किसानों के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष किया है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला कार्यालय को फूल-मालाओं और रोशनियों से भव्य रूप से सजाया गया। झंडोतोलन के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात सौ वर्षों के संघर्ष, आंदोलन और...