जौनपुर, दिसम्बर 17 -- मुंगराबादशाहपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी की जौनपुर इकाई ने मंगलवार को पंवारा में एक समारोह आयोजित किया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सीपीआई के आन्दोलनों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले साथियों एवं दिवंगत साथियों के परिजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पंवारा के सजई कलां स्थित भगौती बाल उद्यान में आयोजित समारोह में संघर्ष और बलिदान की शताब्दी थीम पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता बीएचयू के डॉ.आनन्द दीपायन ने भारत में कम्युनिस्ट आन्दोलन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वर्तमान राजनीति का विश्लेषण करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अन्य विपक्षी पार्टियों के साथ एकता और संघर्ष को लेकर चलना होगा। नई किसान नीति, नई शि...