बोकारो, फरवरी 9 -- भाकपा की ओर से 12 फरवरी को मजदूर वर्ग की देश व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सिवनडीह में सभा हुई। सभा को राष्ट्रीय परिषद सदस्य पी के पाण्डेय ने कहा अपने अधिकारों की रक्षा करने व मजदूर वर्ग के मान सम्मान व अस्तित्व की रक्षा के लिए यह हड़ताल जरूरी है। मोदी सरकार के द्वारा आजाद भारत वर्ष में 75 वर्षों से जो 46 कानून लम्बे संघर्षों व कुरवानियों के बाद अंग्रेजी हुकूमत से लड़कर हासिल किया था। आज इसे बदलकर 4 लेबर कोड बनाया गया है। जिसमें पूंजीपतियों को सारा अधिकार दे दिया गया है। परमानेंट मजदूर हो या ठेका मजदूर ,मैनेजमेंट,मालिक,कॉर्पोरेट जब चाहेगा काम से हटा देगा। लेबर कोर्ट,ट्रिबनल ,हाईकोर्ट में अब मजदूर वर्ग की सुनवाई का अधिकार लेबर कोड ने समाप्त कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.