जौनपुर, दिसम्बर 4 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल की ओर से 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले पार्टी शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियां तेज कर दी है। कार्यक्रम सजई पंवारा स्थित एक लान में की जाएगी। समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला संगठन मंत्री सुभाष चन्द्र पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने मुंगराबादशाहपुर नगर में घर-घर तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए पार्टी के संघर्षों और जनहित के मुद्दों से के बारे में बताया। जिला मंत्री सालिक राम पटेल ने बताया कि समारोह में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, पुलिस तथा महिला उत्पीड़न, किसान और मजदूर समस्याओं सहित आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण...