पटना, मई 23 -- भाकपा के प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस निरंकुश हो गई है। राज्य में पुलिस जुल्म चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मधुबनी के हरलाखी थाने के फुलहर गांव निवासी पत्रकार हरि शंभू को पुलिस बिना वारंट उनके घर से बलपूर्वक उठाकर बेनीपट्टी थाने में 22 घंटे तक बंद रखा और उनकी बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने कहा कि हरलाखी थाना प्रभारी अनूप कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पर जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई नहीं की तो भाकपा जनांदोलन की तैयारी करेगी। पीड़ित पत्रकार से मिलने गए पार्टी के शिष्टमंडल में फुलहर के शाखा मंत्री जामुन शुक्ल, भाकपा राज्य परिषद् सदस्य राकेश कुमार पाण्डेय सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.