बांदा, नवम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में भाकपा के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को उपजिलाधिकारी के सम्मुख उठाया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामचंद्र सरस के नेतृत्व में तहसील प्रांगण में किसानों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी अविनाश त्यागी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित 19सूत्रीय ज्ञापन भेजा। एसडीएम को बताया कि उप्र में दलित अल्पसंख्यक महिलाओं, आदिवासियों, पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जाए। बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अंकुश लगे। जातीय, धार्मिक, उत्पीड़न को रोका जाए। किसानों की फसलें अतिवृष्टि से खराब हुई हैं, उनका मुआयजा दिया जाए। समितियों मे धान खरीद में हो रहे घपलों को रोकने तथा बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोका जाए। किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने की मांग की। इस दौरान जिला मंत्री मदनभाई पट...