बेगुसराय, मार्च 23 -- बीहट। नींगा निवासी कॉमरेड राम गुलाम ठाकुर को उनके द्वादशकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कामरेड मंसूर आलम, सनुप सहनी एवं राम रसिक पासवान ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन खेत मजदूर नेता अशोक पासवान ने किया। भाकपा के जिला मंत्री अवधेश राय ने कहा की ठाकुर जी जिन मूल्यों और उद्देश्यों के लिए संघर्षरत रहे आज उसे तेज करने की जरूरत है। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि कां राम गुलाम ठाकुर नींगा शाखा की स्थापना अपने तीन साथियों के साथ कामरेड देवकीनंदन सिंह के नेतृत्व में तथा कामरेड चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में किया था। वे शहीद सीताराम मिश्रा के साथ शोषितों व वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। श्रद्धांजलि सभा में एटक के जिला मंत्री प्रह्लाद सिंह, दिलेर अफगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.