लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। भाकपा (माले) राज्य इकाई की ओर से गुरुवार को यूपी प्रेस क्लब में दमन-विरोधी कन्वेंशन का आयोजित किया गया। कन्वेंशन में मिर्जापुर में चल रहे आदिवासी वन भूमि संघर्ष और उससे जुड़े घटनाक्रम मुख्य मुद्दा रहा। ऑल इंडिया किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि आज बुलडोज़र एक प्रशासनिक उपकरण नहीं, बल्कि राजनीतिक हथियार बन चुका है। जहां गरीब, किसान, आदिवासी अपने अधिकारों की बात करते हैं, वहीं असहमति को अपराध घोषित कर दिया जाता है। जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि दमन केवल लाठी और बुलडोज़र से नहीं, बल्कि एक झूठे नैरेटिव के ज़रिए भी किया जाता है, जिसमें जन आंदोलनों को अपराध और विकास-विरोध के रूप में पेश किया जाता है। कन्वेंशन को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत, ...