गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला काउंसिल की बैठक शशिकांत कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय भारद्वाज भवन के सभागार में हुई। बैठक की रिपोर्टिंग करते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने वर्तमान सरकार की नीतियों और वोट कटिंग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर बड़े पैमाने पर वोट काटना और एनआरसी-सीएए जैसी नीतियों को अप्रत्यक्ष रूप से प्रमाणित करना आम जनता में दहशत पैदा कर रहा है। बैठक में पार्टी के शताब्दी वर्ष समारोह की सफलता और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और स्थानीय नेतृत्व ने विचार व्यक्त किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 दिसंबर को लाल बहादुर सिंह के निधन के बाद झूटना में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा 20 दिसंबर को जमानिया, 21 दिसंबर को करं...