बिहारशरीफ, नवम्बर 18 -- भाकपा के नेता का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अरियरी प्रखंड के एकराय गांव निवासी 80 वर्षीय सीपीआई के नेता प्यारे चौहान का निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। प्यारे चौहान मजदूर वर्ग के हितों के लिए काफी संघर्ष करते हुए पार्टी के झंडा को बुलंद करते रहे। पार्टी के जिला नेता विश्वनाथ प्रसाद एवं अनिल रविदास ने कहां कि जिले के अंदर अरियरी प्रखंड में गरीब, किसान, मजदूर एवं मेहनतकशों के लिए वे लगातार संघर्षरत रहे। उनके निधन से पार्टी एवं मजदूर वर्ग को क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...