बोकारो, जनवरी 31 -- बेरमो। गोमिया प्रखंड के सीमावर्ती सुदूर धवैया पंचायत के पालू स्थित नव प्राथमिक विद्यालय का भवन भी जंगली हाथियों के आतंक की चपेट में आ गया है। घटना 26 जनवरी की रात की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद ने विद्यालय का भ्रमण कर बतलाया कि हाथियों ने खिड़की, दरवाजा व चहारदिवारी को तोड़ने के साथ-साथ स्टोर में रखे एमडीएम का चावल का बोरा खींच कर निकाल लिया। वहीं विद्यालय की संरचना पहले से क्षतिग्रस्त तो थी ही, अब और अस्त व्यस्त हो गया है। शौचालय जाने का रास्ता नहीं है और शौचालय झाड़ी से भरा पड़ा है। प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया को पत्र प्रेषित कर महमूद ने तुरंत निरीक्षण कर प्रबंधन समिति पर कार्रवाई करने एवं विद्यालय भवन को व्यवस्थित करने व मुख्य पथ स...