कोडरमा, फरवरी 7 -- जयनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोडरमा की बैठक गेडेनगर फुटबॉल मैदान में पुरुषोत्तम यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला सचिव अर्जुन यादव द्वारा प्रस्तुत कार्य रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए इसके खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस आंदोलन के तहत कोडरमा जिला में केटीपीएस बांझेडीह प्लांट को केंद्र बिंदु बनाया जाएगा। जिला सचिव अर्जुन यादव ने संगठन का नवीकरण एवं भर्ती कार्य 15 मार्च 2026 तक पूर्ण कर जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। एटक प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि 12 फरवरी को बांझेडीह प्लांट के एक नंबर गेट पर चक्का जाम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.