मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा है कि पार्टी के सौ वर्षों का इतिहास संघर्ष व शहादत का है। ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ व आजाद भारत में पूंजीवादी शासन-व्यवस्था के खिलाफ समाज में हासिये पर रह रहे लोगों की बेहतरी के लिए पार्टी अनवरत समझौता विहीन संघर्षों की अगुवाई की है। वे सोमवार को मिठनपुरा में पार्टी के जिला कार्यालय चंद्रशेखर भवन में जिला परिषद की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार सिंह ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित कर बिहार सरकार की जमीन पर बसे भूमिहीन परिवारों के घरों को बुलडोजर से ढाहे जाने को गरीबों के साथ विश्वासघात बताते हुए आगामी 26 से 28 फरवरी तक प्रखंड कार्यालयों पर रोषपूर्ण प्रदर्शन करने व केंद्र सरकार ...