लखनऊ, मार्च 21 -- प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाकपा (माले) कार्यकताओं ने शुक्रवार को परिवर्तन चौक से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने यहां एक सभा की और मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। होली के दिन संत कबीरनगर के कर्री गांव में दबंगों द्वारा गरीब राजभर परिवारों को लाठियों से पीटा गया। उनके घर जलाये गए। दो घायल अभी तक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। उन्होंने उन्नाव में होली के दिन मुस्लिम युवक की हत्या की घटना की कड़ी आलोचना की। सभा को कमला गौतम, शान्तम् निधि, राजीव गुप्ता, कुमार मधुसूदन मगन ने भी सम्बोधित किया। मार्च मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.