कटिहार, फरवरी 4 -- मनसाही, एक संवाददाता मनसाही थाना क्षेत्र के चितौड़िया बांध टोला में युवक मो. रहीम के लापता होने पर कालीगंज कठौतिया के रहने वाले मो रहीम के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन मीनारा खातुन को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मो. रहीम बीते 26 जनवरी से गायब है जिससे उनके ससुराल पक्ष के लोग रहीम के परिवार वालों पर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए उनकी बहन की पिटाई कर दी और रहीम के नहीं मिलने पर जान मारने की भी धमकी दी गई। इस संबंध में पीड़िता के भाई मो सकीम ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...