बिजनौर, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में रविवार देर शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि कस्बा निवासी मुनेंद्र चौधरी उर्फ बड़ा मुन्नू करीब 55 वर्षीय पुत्र मुंशी रामचंद्र सिंह का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद मुनेंद्र ने क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी के अनुसार मुनेंद्र का अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह मानसिक रूप से क्षुब्ध हो गया और उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.