नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाई से झगड़े के बाद दो लोगों को चाकू घोपने के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2017 में हुई इस वारदात में एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। तीन साल तक मामले में सुनवाई के बाद वर्ष 2020 में आरोपी को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सुंदर उर्फ सागर दिल्ली के लाल बाग का रहने वाला है। उसके खिलाफ आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज है। कोर्ट से आरोपी को एक महीने की अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन इसके बाद पेश नहीं हुआ। कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं होने पर बीते साल उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। मंगलवार को आरोपी के आजादपुर में जीटी करनाल रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.