कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- सैनी कोतवाली के केसरिया गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र स्व. रामचंद्र ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बड़ा भाई नौ दिसंबर को मुंबई से आने के बाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। 10 दिसंबर को जब ससुराल से वापस लौटा तो घर में ताला बंद देख अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...