बरेली, सितम्बर 21 -- महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे भाई-भाभी उसके मृत होने की जानकारी मिलते ही भाग निकले थे। इस मामले में मृतका की बहन ने भाई-भाभी समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बारादरी की ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाली ब्रोनिका स्पेंसर ने इस मामले में मुख्यमंत्री से की थी। ब्रोनिका का कहना है कि उनकी सगी बहन ब्लोसम स्पेंसर फाइक इंक्लेव में अपने भाई बेंजामिन स्पेंसर के पास रहकर इलाज करा रही थी। वहां पर भाई बेंजामिन स्पेंसर, भाभी सुनैना, भतीजा ब्लेसन स्पेंसर, भाई का ससुर गफ्फार मसीह, दूसरी बहन विजिट स्पेंसर और बहनोई विकास यादव प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। उनका आरोप है कि दस अगस्त को करीब एक बजे सुनैना उनकी बहन ब्लोसम स्पेंसर मृत अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची और भर्ती कराने का प्रयास किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.