हापुड़, फरवरी 1 -- नगर के मोहल्ला निवासी आदर्श नगर निवासी बबली ने बताया कि उसकी भाभी ने दो दिन पूर्व उसके साथ गाली गलौज की, उसने मना किया तो उसकी भाभी ने उसके साथ मारपीट की। उसने भाभी को जवाब दिया तो उसके भाई ने भी उसके साथ पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...