कौशाम्बी, जून 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के राम आधीन का पूरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते भाई-भतीजों ने मिलकर पिता-पुत्र की पिटाई की। इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राम आधीन का पूरा निवासी रामपाल पुत्र झीलम रैदास ने बताया कि 28 जून की रात भाई देशराज पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे परसादी व मनोज के साथ मिलकर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे राघवेंद्र को भी पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.