बोकारो, जुलाई 5 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के मौसीबाड़ी/गुंडिचा मंदिर में रथयात्रा के दिन से विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ शनिवार को अपने घर जगन्नाथ मंदिर लौट जाएंगे। इस दिन बाहुड़ा यात्रा/लौटती रथयात्रा होगी। जिसमें शहरवासी भाग लेंगें। मंदिर व रथयात्रा कमेटी लौटती रथयात्रा की तैयारी में जुटी हुई है। पिछले आठ दिनों से मौसीबाड़ी में भगवान जगन्नाथ के लए विशेष खानपान व प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। हर दिन तरह-तरह के भोग भगवान को लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को उनके लिए महाभोग तैयार किया गया। आम लोगों में भी इस महाभोग का वितरण किया गया। पुजारी संतोष पंडा, रथयात्रा कमेटी के अध्यक्ष कामता प्रसाद, सचिव शौर्य कुमार दलाई, बीके महापात्रा, श्रीकांत सिंह, गणेश तिवारी, विश्वनाथ दड़ई, एचडी नायक, विवेक, प्रेमकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.