काशीपुर, फरवरी 6 -- काशीपुर, संवाददाता। एक व्यक्ति ने भाई-बहन पर जमीन बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को आवास विकास पुष्प विहार कॉलोनी निवासी सोहन सिंह पुत्र ख्यात सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि 3 मई 2024 को ग्राम गढ़ी इंद्रजीत, तहसील काशीपुर निवासी एक व्यक्ति से 2.374 हेक्टेयर भूमि का सौदा 2.63 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इसके तहत उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भूमि विक्रेता के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे, जबकि शेष 1.13 करोड़ रुपये के एडवांस चेक रजिस्ट्री में अंकित कराए गए थे। पीड़ित के अनुसार, भूमि विक्रेता और उसकी बहन ने शेष रकम दाखिल-खारिज होने के बाद लेने की बात कही थी। आरोप है कि दाखिल-खारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.