उरई, फरवरी 22 -- उरई। रमजान मुबारक पर 7 वर्षीय रायला खान और छह वर्षीय भाई हसनैन खान ने पहला रोजा रखा। परिवार वालों ने बताया दोनों बच्चे कई दिनों से रोजा रखने की जिद कर रहे थे। रमजान की शुरुआत होते ही पूरे उत्साह के साथ सहरी की और दिनभर सब्र के साथ रोजा रखा। इफ्तार के समय घर में तैयारियां की गईं। बच्चों के लिए विशेष व्यंजन और पकवान बनाए गए, जिनमें उनकी पसंदीदा चीजें शामिल थीं। शाम को इफ्तार के दौरान परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठे और बच्चों की हौसला अफजाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...