पीलीभीत, मार्च 15 -- गालियां देने के विरोध में युवती की बेरहमी से पिटाई लगा दी। बचाने गए भाई को भी जमकर पीटा। जानलेवा हमले में दोनों भाई-बहन घायल हो गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गदिहर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया 10 मार्च रात 9 बजे गांव का रहने वाला नीरज पुत्र रामस्वरूप घर के सामने गालियां दे रहा था। मना करने पर घर से बांका निकाल लाया। इसके बाद बेटी पर हमला कर दिया। इससे हाथ में चोट लग गई। शोर मचाने पर ग्रामीण का बेटा स्वामी दयाल बहन को बचाने दौड़ा। तभी आरोपी ने उसपर भी हमला कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी का भाई छोटू, मां कमला देवी भी आकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। घटना को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.