फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ले में सोमवार की शाम घर में खेलते समय बिजली का करंट लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी थी। इससे परिवार में कोहराम मच गया था। जिसने भी इस घटना को सुना हर किसी की आंख से आंसू निकल आये। नमो चतुर्वेदी की 8 वर्षीय बेटी किट्टू और 6 साल का बेटा युवराज हसता खेलता दुनिया छोड़ गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया था। पिता बाहर थे वह भी जानकारी पाकर रात में घर आ गये थे। मंगलवार की सुबह किट्टू और युवराज के शवों का पांचालघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग भी मौजूद रहे। दोनो बच्चों के चले जाने से परिजन परेशान हो रहे हैं। आस पास के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैँ। मां, बहन भी घटना से परेशान हैं। मोहल्ले में दूसरे दिन भी दो बच्चों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.