कन्नौज, फरवरी 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर चौकी के लोहिया नगर में एक बेहद शर्मनाक घटना ने रिश्तों की पवित्रता को झकझोर दिया है। यहां एक भाई ने अपनी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता रविवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता बहन ने बताया कि उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है, जिसके कारण वह मायके में मां-बाप के साथ रह रही है, लेकिन उसका भाई रोजाना मारपीट करता है, जान से मारने की धमकियां देता है और पिता पर भी हाथ उठाता है। शनिवार शाम को नशे में धुत भाई घर लौटा और बिना किसी वजह उसको घर से बाहर निकालकर बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटने लगा। आस-पास के लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.