नोएडा, अक्टूबर 22 -- नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। भाईदूज पर गुरुवार को बहनों के लिए रोडवेज ने 305 बसें सड़कों पर उतार दी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसें 600 से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसमें लखनऊ और बरेली के अलावा सभी रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के अनुसार 18, 19 और 20 अक्तूबर को सभी बसें रूट पर थी और भीड़ के कारण अतिरिक्त फेरे लगा रही थी। 21 और 22 अक्तूबर को यात्रियों की संख्या कम होने के कारण बसों के फेरों में 40 फीसदी तक की कमी आई थी लेकिन भैय्या दूज पर एक बार फिर से सभी बसें सड़कों पर होंगी और अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि लखनऊ और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.