फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना के पुरमई निवासी लल्लू ने अपने सगे भाई बल्लू व उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि 12 फरवरी की शाम घर के सामने लाठी-डंडों से हमला कर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...