हापुड़, नवम्बर 27 -- हापुड़। ताजा मामला देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर कुछ दबंग लोगों ने एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं मारपीट में बेहोश हो गए भाई के लिए पानी लाई बहन के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी लोगों को आता देख जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 नवंबर की शाम को वह घेर से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विनोद ने उनके साथ मारपीट कर दी। किसी प्रकार बीच-बचाव करते हुए कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसके बाद वह अपने घर आ गया। करीब 15 मिनट बाद विनोद अपने कुछ साथी आकाश उर्फ आशू, अजीत, कुणाल उर्फ बादल, हर्ष के साथ उसके घर में नुकीले हथियारों से लै...