कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरचनपुर गांव में गुरुवार की दोपहर को छत पर कपड़ा फैला रहे भाई पर छोटे भाई और परिजनों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडा से जमकर पीटा। बीचबचाव करने पर पत्नी को भी पीटा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरचनपुर गांव निवासी अमर सिंह पुत्र रामबिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने घर की छत पर कपड़ा फैला रहा था। इसी दौरान उसके भाई विजय कुमार ने मामूली बात को लेकर उसको गाली-गलौज की। विरोध करने पर विजय कुमार ने अपनी पत्नी शीला देवी, बेटी आन्ती देवी व पूजा के साथ लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। उसे जमकर पीटा गया। उसकी पत्नी आरती बचाने आई तो उसे भी पीटा गया। घायल दंपती का पुलिस ने मेडिकल कराया। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.