नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। महेंद्रा पार्क इलाके में बुधवार की शाम नाबालिग ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय धीरज अपने पिता चुहूल मंडल के साथ आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज बेचने का काम करता था। चुहूल मंडल ने बताया कि उनका बेटा बुधवार की शाम मंडी परिसर में मौजूद ट्रांसफार्मर के पास सब्जी बेचने वाले नाबालिग दोस्त से मिलने गया था। पीड़ित ने बताया कि वह भी बेटे के पीछे-पीछे वहां चला गया। सब्जी के ठेले पर नाबालिग की जगह उसका बड़ा भाई मौजूद था। धीरज ने उससे नाबालिग के बारे में पूछा तो उसने अपशब्द कहा। इस पर धीरज ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए और लौट आया। कुछ देर बाद नाबालिग लौटा तो उसे अपने बड़े भाई की पिटाई की जानकारी हुई। इस पर वह गुस्से में चाकू लेकर ...