कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सुधवर गांव में घर में सो रहे भाई पर छोटे भाई व उसकी पत्नी ने हमला बोल दिया। जमकर पीटा, इससे चोटें आई। घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहाड़पुर सुधवर निवासी प्रमोद तिवारी पुत्र पुरुषोत्तम तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की रात वह करीब नौ बजे घर पर सो रहा था। इसी दौरान उसका छोटा भाई विनोद तिवारी व उसकी पत्नी कुसुम तिवारी आए और अचानक उस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडा से जमकर पीटा। इससे उसको चोटें आई। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग आए तो उसकी जान बची। प्रमोद तिवारी ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...