गोपालगंज, मार्च 21 -- अपनी आंखों से देखी घटना को भरी कोर्ट में सुनाया सुनाया मामले का चल रहा स्पीडी ट्रायल,इसी माह आ सकता है फैसला गोपालगंज। विधि संवाददाता। भाई को इंसाफ दिलाने के लिए शुक्रवार को सात वर्षीया बच्ची अपनी मां के साथ एडीजे-10 मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट में पहुंची। कोर्ट ने उसके बयान को दर्ज किया। बच्ची ने रोते हुए कोर्ट को बताया कि सात माह पूर्व उसके छह वर्षीय भाई अजय कुमार को दीदी एवं बड़ी मम्मी उर्मिला देवी ने मिलकर मार दिया था। उसके भाई के शव को दीदी अपने कंधे पर उसके भाई को काले रंग की ओढ़नी से ढंक कर ले गई। यह बात उसने अपनी मां को बतायी थी। बाद में लोग शव को खोजने निकले तो घर के बगल के मक्के के खेत से शव मिला। पुलिस उसके मृत भाई की लाश को लेकर अस्पताल चली गई। एपीपी जयराम साह के सवालों का जवाब देते हुए बच्ची ने कहा कि उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.