जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी जन शिकायत निवारण दिवस पर एक बार फिर अपने कार्यालय में शुक्रवार को शिकायतों से अवगत हुए। उनके समक्ष विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिक पहुंचे जिनकी समस्याओं व सुझावों को उन्होंने गंभीरता से सुना। इस दौरान नागरिकों ने दुकान आवंटन, राशन कार्ड अपडेट, चापाकल की मांग, ध्वनि प्रदूषण, दुकान पर अवैध कब्जा, स्कूल की फीस माफी, कोर्ट केस, भाइयों द्वारा जमीन हड़पने एवं प्रताड़ित करने, जमीन विवाद, आवासीय सोसाइटी में विवाद, सड़क अतिक्रमण, सरकारी भूमि अतिक्रमण, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, श्मशान भूमि पर विवाद, जाहेरस्थान के अतिक्रमण, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, दिव्यांग सहायता लाभ, भरण पोषण सहायता, ई-ट्राई साइकिल, लिकर लाइसेंस समेत जनहित एवं जनसमस्याओं के अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उप...