फिरोजाबाद, अगस्त 29 -- न्यायालय ने हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। थाना नगला खंगर के उरावर निवासी चंद्रभान सिंह की 29 जुलाई 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने चंद्रभान के बेटे सोनेलाल को गोली मारकर घायल कर दिया। चंद्रभान के दूसरे बेटे भुवनेश ने अपने ताऊ हरिभान सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र आज्ञाराम उसके बेटों यादवेंद्र सिंह उर्फ भोले, राघवेंद्र उर्फ भुल्ले तथा उपेन्द्र सिंह उर्फ आशू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे में कहा था कि हरिभान सिंह गलत नीयत से उसकी बहन के साथ बदतमीजी कर रहा था। उसी दौरान उसके पिता चंद्रभान व भाई सोनेलाल बाजार से आ गए। उन्हें देख हरिभान ने उन पर गोलियां चला दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने विवेचना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.