बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। हिमालयन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक अमित तोमर ने अपने बड़े भाई स्वर्गीय गुलवीर सिंह तोमर की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन आयोजित कर गांव के लिए कूड़ा संग्रहण सेवा का शुभारंभ कराया। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का उद्घाटन पूर्व विधायक नरेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र चेयरमैन व देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अमित तोमर ने बताया कि यह गाड़ी पूरे गांव में घर-घर जाकर निशुल्क कूड़ा एकत्र करेगी। भोपाल सिंह, चंद्रपाल, अनिरुद्ध प्रधान, रमेश मास्टर, तेजवीर वकील, नीरज, आदेश राणा, संजू, राजेंद्र सिंह सहित गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.