अमरोहा, मार्च 19 -- भाई के हमले में गंभीर घायल युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना कर दिया गया। परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी छोटे भाई ने सोमवार सुबह घर पर मौजूद बड़े भाई पर कहासुनी के बाद हमला बोल दिया था। बड़ा पत्थर उठाकर उसकी टांगों पर दे मारा था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। बूढ़ी मां घायल बेटे को लेकर सीएचसी पहुंची थी। चिकित्साधीक्षक डा. ध्रुवेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद फैसल को हायर सेंटर रेफर किया था। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार तड़के उपचार के दौरान 30 वर्षीय बड़े भाई की मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव को घर लाकर दोपहर बाद दफीना कर दिया गया। वहीं प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.