कन्नौज, फरवरी 21 -- गुरसहायगंज। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट इंग्लिश प्रश्न पत्र में अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए युवक पर केंद्र व्यवस्थापक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौधरी जयवीर सिंह इंटर कॉलेज मिश्रापुर के प्रधानाचार्य राहुल भदौरिया ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को उनके वि‌द्यालय में इण्टरमीडिएट परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में श्यामादेवी आदर्श जनता इंटर कॉलेज नन्दपुर (नौली) के कक्षा 12 के परीक्षार्थी मोहम्मद कैश पुत्र अलाउ‌द्दीन सिद्दकी के स्थान पर परीक्षा दे रहे सलमान पुत्र सलाउ‌द्दीन निवासी जरारी (जहानगंज) जनपद फर्रुखाबाद को विद्यालय के आन्तरिक सचल दल व केंद्र व्यवस्थापक ने क्रास चेकिंग के दौरान में पकड़ लिया। उसने स्वंय स्वीकार किया है कि वह अपने भाई के स्थान पर परीक्षा देने आया ...